न्याय व्यवस्था को टेक्नोलॉजी से नया विस्तार

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)25अक्टूबर,2026

टेक्नोलॉजी से न्याय व्यवस्था को नया विस्तार मिल रहा है।मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में TechSangam अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के द्वितीय दिवस के उद्घाटन एवं क्वांटम फॉरेंसिक्स और विधिक अनुपालन पर आधारित LexQ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने AI In Construction पुस्तक का विमोचन किया। साथ ही फैकल्टी एक्सचेंज, जॉइंट सर्टिफिकेशन, रिसर्च एवं ग्लोबल एक्सपोजर को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न संस्थाओं के बीच MoU का आदान-प्रदान भी हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि TechSangam और LexQ जैसी पहलें ‘विकसित भारत – विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि ‘लॉ विद लैब्स’, कंसेंट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से भौतिकी, शिक्षा और न्याय व्यवस्था में नवाचार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रिसर्च, इनोवेशन, इंडस्ट्री कोलैबोरेशन और विश्वस्तरीय शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *