(लखनऊ,UP)26 अक्टूबर 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मेरे सम्मानित प्रदेशवासियों, सामाजिक समरसता, न्याय एवं मानवता के उद्घोषक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती पर आप सभी को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।”
सीएम योगी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी अमर कृति रामायण के माध्यम से सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा का जो संदेश दिया है, वह युगों-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता रहेगा। रामराज्य की परिकल्पना प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण पर आधारित है और आज उत्तर प्रदेश सरकार महर्षि वाल्मीकि के इन्हीं आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
युवाओं से विशेष अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ऊर्जा के प्रेरणा पुंज भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए यह संकल्प लें कि किसी प्रकार का भेदभाव नहीं मानेंगे। उन्होंने कहा, “जब मन से ऊंच-नीच की दीवारें टूटेंगी, तभी समरस समाज का स्वप्न साकार होगा।”
पोस्ट के अंत में मुख्यमंत्री ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ अपने संदेश का समापन किया।(साभार सोशल मीडिया)
