दीपोत्सव से आस्था के साथ आर्थिकी को भी मिल रही नई ऊर्जा:सीएम योगी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)02नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या धाम का भव्य दीपोत्सव केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि आर्थिकी को भी नई ऊर्जा दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि यहां प्रज्वलित हर दीप किसी कुम्हार के श्रम, किसी किसान की उपज और किसी परिवार की आजीविका को नया प्रकाश दे रहा है।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यह प्रकाश नहीं था। तब राम नगरी की अपार सांस्कृतिक संभावनाओं को स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे व्यापारियों की समृद्धि से जोड़ने की कोई पहल नहीं हुई थी। आस्था के सामर्थ्य को आजीविका के नए अवसरों में बदलने की सोच का पूर्णतः अभाव था। डबल इंजन सरकार ने इस अंधकार को दूर किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लाखों दीपों से आलोकित होने वाला भव्य दीपोत्सव आज कुम्हारों, श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए काम और कारोबार के नए अवसर सृजित कर रहा है। जिस दीये से राम नगरी जगमगाती है, उसी से किसी श्रमशील परिवार के घर में खुशहाली की उम्मीद भी जागती है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *