(गोंडा,UP) 02नवंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में अकेले गोंडा जनपद के लिए 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक तथा पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं।
मुख्यमंत्री मंगलवार को गोंडा के मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि माँ बाराही देवी एवं बाबा पृथ्वीनाथ की असीम कृपा से अभिसिंचित इस पावन भूमि पर आज 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र, आयुष्मान कार्ड, आवास की चाबी, ट्रैक्टर की चाबी और चेक का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व से पूर्व जनपद वासियों को मिली इन सौगातों से विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसके लिए गोंडा वासियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि सरकार विकास और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सोशल मीडिया)
