सीएम धामी बोले- शजड़ों से जुड़ें, विकसित उत्तराखंड में निभाएं भागीदारी

Uttarakhand

(देहरादून)13नवंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तृतीय प्रवासी सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मान में रात्रिभोज आयोजित कर सभी अतिथियों से आत्मीय संवाद किया।

सीएम धामी ने कहा कि प्रवासी उत्तराखंडी जहां भी रहते हैं, देवभूमि की संस्कृति और लोक परंपराओं को साथ लेकर चलते हैं। वे प्रदेश की पहचान के असली वाहक हैं। उन्होंने कहा कि बाहर बस गई नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना समय की जरूरत है और इसमें प्रवासी समाज सेतु का काम कर सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के संकल्प को पूरा करने में प्रवासियों की विशेषज्ञता और निवेश की अहम भूमिका रहेगी। गांवों को गोद लेकर विकास में हाथ बंटा रहे प्रवासियों के प्रयास सराहनीय हैं, जो पलायन को रोकने में मददगार साबित होंगे।

भोज के दौरान उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। नंदा राजजात पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *