(देहरादून )17नवंबर,2026.
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की।
राज्यपाल ने बैठक के दौरान अधिकारियों को नशे की प्रभावी रोकथाम के लिए कड़ाई से निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट को चिन्हित किया जाए तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना घटित होने पर चिन्हित स्थानों पर एंबुलेंस को तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए जन-मन योजना प्रधानमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है इसलिए सभी जनजातीय क्षेत्रों में लोगों को योजना का लाभ शत-प्रतिशत दिलाया जाए। उन्होंने अवैध मदिरा व मिलावटी खाद्य पदार्थों पर भी प्रभावी रोकथाम लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।(साभार सू वि)
