24 नवंबर तक मौसम रहेगा शुष्क,केदारनाथ में जमी बर्फ, पांच शहरों में हवा खराब

Uttarakhand

(देहरादून) 20 नवंबर, 2026

उत्तराखंड के सभी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। पहाड़ी जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। केदारनाथ धाम में चार दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद बर्फ अब तक नहीं पिघली है।

वहां ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे निचले इलाकों में भी सुबह और शाम ठंड बढ़ गई है। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया।

वहीं, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में दिनभर धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 24 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिथौरागढ़ में सुबह के समय कोहरा दिखाई दिया।

वहीं, उत्तराखंड के पांच शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। रुद्रपुर का AQI 205 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। जसपुर में AQI 185, रुड़की में 174, काशीपुर में 170 और बाजपुर में 155 दर्ज किया गया।

इन शहरों में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। (साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *