सिरसा में CM सैनी का सख्त अंदाज,ठेकेदार पर FIR के आदेश

Hariyana

(सिरसा,हरियाणा)22नवंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि जनता के हितों से खिलवाड़ और काम में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज सिरसा में जन परिवाद समिति की बैठक में यह सख्त संदेश दिया। बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर और समय पर होना चाहिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सिरसा में जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई की, जिनमें से 13 का मौके पर ही निपटारा किया गया। शेष 2 मामलों में जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मौके पर ही समाधान होने से शिकायतकर्ताओं के चेहरों पर संतोष नजर आया। लोगों ने मुख्यमंत्री की इस त्वरित कार्यशैली की सराहना की।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर संबंधित कार्यकारी अभियंता, एमई और जेई को निलंबित करने, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराने, पेनल्टी वसूलने और ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही DMC का एक माह का वेतन काटने के आदेश भी दिए। इसके अलावा, किसान भाई की शिकायत पर बीमा कंपनी को 20 दिसंबर तक भुगतान करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता के हितों से खिलवाड़ करने वालों की जवाबदेही निश्चित ही तय होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर काम में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *