(दरभंगा,बिहार)22नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज डाॅ. नागेन्द्र झा स्टेडियम, दरभंगा में ₹346 करोड़ से अधिक की लागत वाली 105 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पूरा स्टेडियम परिसर उत्साह और खुशी से भर गया। लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विकास की इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया, पूरे माहौल में विकास की खुशी साफ झलक रही थी और लोगों के चेहरों पर उम्मीद की चमक थी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और शहरी सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि विकास की रोशनी हर गांव, हर टोला और हर परिवार तक पहुंचे और कोई भी क्षेत्र पीछे न रहे, यही विकसित बिहार का सपना है।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उक्त के साथ ही, जिले की विकास योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी परियोजना में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और काम समय पर पूरा होना चाहिए। जनता के पैसे का सही उपयोग ही सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, हर अधिकारी अपनी जिम्मेदारी समझे।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इससे पूर्व किला परिसर स्थित प्रसिद्ध माँ श्यामा माई मंदिर में दर्शन-पूजन कर बिहार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने माँ श्यामा माई से बिहार के हर परिवार के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
