(पटना,बिहार) 29सितंबर,2026
बिहार में आई बाढ़ के मद्देनजर प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने 05 करोड़ रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सौंपा।
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने इस सहयोग के लिये बिहार स्टेट हाउसिंग बोर्ड का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह राशि राज्य में आपदा एवं कठिन परिस्थितियों के समय जरूरतमंद लोगों की मदद में काम आएगी।(साभार सोशल मीडिया)
