अमित शाह ने किया LNG ट्रेन का आरंभ

National

(नई दिल्ली)29सितंबर,2026

भारतीय रेल को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन से देश को पहली LNG ट्रेन समर्पित की।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाली यह ट्रेन डीजल पर निर्भरता घटाकर प्रदूषण कम करने के साथ-साथ विदेशी मुद्रा की बचत कराएगी और हरित रेल के हमारे संकल्प को साकार करेगी।

सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार भारतीय रेल के नेटवर्क का विस्तार करने के साथ-साथ उसे आधुनिक तकनीक और पर्यावरण अनुकूल इंजनों से सुसज्जित कर विश्वस्तरीय बना रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *