सीएम चौधरी द्वारा “आपदा प्रबंधन विभाग” की समीक्षा

Bihar

(पटना, बिहार) 04सितंबर,2026.

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकसेवक आवास के संकल्प सभागार में आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक कर बिहार में विभिन्न नदियों, विशेषकर मां गंगा के बढ़ते जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ से संभावित प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़ रखने तथा आमजन की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक एहतियाती कदम उठाने को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जन-जीवन की सुरक्षा एवं प्रभावित लोगों को समय पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *