223 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

National

(नई दिल्ली )29सितंबर, 2026

दिल्ली में समयपुर बादली के विकास को आज नई गति मिली है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 35 अनधिकृत कॉलोनियों में ₹223 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इन कार्यों से सड़कें बेहतर होंगी, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, जिससे जलभराव और जाम जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारा संकल्प है कि विकास दिल्ली की हर गली, हर कॉलोनी और हर परिवार तक पहुंचे। अनधिकृत कॉलोनियों में बेहतर सड़कें, मजबूत ड्रेनेज और आवश्यक नागरिक सुविधाएं पहुंचाने के लिए हमारी सरकार पूरी गति से काम कर रही है।

इस अवसर पर सांसद श्री योगेंद्र चांदोलिया जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी, विधायक श्री अहीर दीपक चौधरी जी, जिला अध्यक्ष श्री विनोद सहरावत जी, निगम पार्षद श्रीमती गायत्री दीपक चौधरी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *