(चंडीगढ़,हरियाणा)29सितंबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा है कि हरियाणा की मिट्टी में खेल और खिलाड़ी दोनों रचे-बसे हैं। 23वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 39 पदक जीते, जिनमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य सहित 11 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
उन्होंने लिखा है कि इन खेल उपलब्धियों का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति को जाता है। राज्य सरकार प्रतिभाओं को पहचानने, खिलाड़ियों को सम्मान देने और खेलों को मजबूत आधार देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री सैनी ने कहा है कि पिछले लगभग 12 वर्षों में 17,544 खिलाड़ियों को ₹742 करोड़ की नकद पुरस्कार राशि दी गई है, 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर लगभग ₹1,100 करोड़ खर्च किए गए हैं। साथ ही, प्रदेश में 2,000 खेल नर्सरियां खोली गई हैं।(साभार सोशल मीडिया)
