(पिंजौर,हरियाणा)11जुलाई,2026
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पिंजौर में आयोजित 33वें मैंगो मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रगतिशील किसानों, उद्यमियों और पर्यटकों का स्वागत किया।
पिंजौर के मैंगो मेले के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मेले में प्रदर्शित 200 से अधिक आम की किस्में देश की जैव विविधता और किसानों के कौशल का प्रतीक हैं। हमारा लक्ष्य भारतीय आम की विभिन्न किस्मों को लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, टोक्यो सहित दुनिया के प्रमुख बाजारों तक पहुंचाना है। किसान सरकार की नीतियों के केंद्र में हैं और राज्य सरकार बीज से बाजार तक हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।(साभार सू वि)
