अमित शाह ने किया 1941कऱोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

National

(नई दिल्ली )29सितंबर,2026

आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री Amit Shah जी ने ₹1,941 करोड़ की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर उन्हें दिल्लीवासियों को समर्पित किया। इनमें बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 और मुकरबा चौक अंडरपास का लोकार्पण, साथ ही मोदी मिल–सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर एवं लोनी अंडरपास के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी के नेतृत्व में दिल्ली आधुनिक बुनियादी ढांचे, सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

बारापुला फेज-3 के शुरू होने से मयूर विहार फेज-1 से एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा। इससे पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा, यात्रा समय में कमी आएगी और प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव घटेगा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा जी, कैबिनेट सहयोगी श्री आशीष सूद जी, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री रविन्द्र इंद्राज सिंह जी, श्री कपिल मिश्रा जी, डॉ. पंकज कुमार सिंह जी, विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह जी, श्री रविन्दर सिंह नेगी जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *