सीएम चौधरी द्वारा ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)27 अक्टूबर,2026

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज अधिवेशन भवन में मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘नशामुक्त बिहार अभियान’ का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक पूरे राज्य में चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति के लिए व्हाट्सऐप चैटबॉट और टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की, जिसके माध्यम से लोग गोपनीय रूप से परामर्श और सहायता प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को शपथ दिलाई कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, दूसरों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार को रोकने में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और समृद्ध बिहार की नींव है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *