(पटना, बिहार)27अक्टूबर,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के अंतर्गत समीक्षा बैठक की।
बैठक में ₹100 करोड़ से अधिक की लागत वाली राज्य की महत्वपूर्ण परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने और प्राप्त आपत्तियों के त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। उन्होंने 12 लाख आवास निर्माण के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवास योजना की प्राथमिकता सूची में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें जल्द से जल्द पक्का मकान मिल सके।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री वास स्थल क्रय सहायता योजना के तहत सरकारी भूमि की उपलब्धता की अंचलवार समीक्षा करने का निर्देश दिया। आदिवासी परिवारों के लिए विशेष अभियान चलाकर पक्का आवास उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।(साभार सोशल मीडिया)
