सीएम चौधरी ने किया बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ

Bihar

(पटना,बिहार)01सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज गांधी मैदान, मोतिहारी में बापूधाम महोत्सव का शुभारंभ कर लगभग ₹285 करोड़ की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पहले मंगलवार को “सहयोग शिविर” में आमजनों की समस्याएं सुनीं और आवेदनों का 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज, मोतिहारी में तारामंडल व अटल कला भवन, मरीन ड्राइव, एग्रीकल्चर सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की घोषणा की। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र जी, माननीय सांसद श्री राधा मोहन सिंह, माननीय सांसद श्री संजय अग्रवाल समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में माता-बहनें, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *