(पटना,बिहार)01सितंबर,2026.
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए आभार व्यक्त किया है ।
ध्यातव्य है कि बिहार और झारखंड के बीच सोन नद के जल बंटवारे से जुड़े 26 वर्षों के पुराने विवाद का समाधान हो गया है। नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व और माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटील जी एवं झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में आयोजित बैठक में यह ऐतिहासिक सहमति बनी।
इस समझौते से बिहार के किसानों को सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता बढ़ेगी, कृषि को मजबूती मिलेगी और राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। यह बिहार के हित में एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही, झारखंड के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।(साभार सोशल मीडिया)
