(पटना,बिहार)01सितंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मोतिहारी के प्रेक्षागृह में आयोजित किसान समृद्धि सम्मेलन एवं बुद्धिजीवी, श्रमजीवी एवं समाजसेवी सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सतीशचंद्र दूबे जी, माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह जी समेत अन्य वरिष्ठ नेतागण की मौजूदगी रही।
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को सशक्त बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ मोतिहारी में नई चीनी मिल की स्थापना, डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने एवं मत्स्य समृद्धि क्लस्टर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।(साभार सोशल मीडिया)
