सीएम सैनी ने जताया कुरूक्षेत्र को विकसित करने का संकल्प

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)01सितंबर,2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

सीएम सैनी ने बताया कि ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र के विकास की पूरी योजना तैयार है। गीता द्वार के नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। चौकों के टेंडर लगभग हो चुके हैं और विश्रामगृह की टेंडर प्रक्रिया भी जारी है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन किया, जिससे शहर 6 रेलवे फाटकों से मुक्त हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारा संकल्प है कि कुरुक्षेत्र की गौरवशाली धार्मिक पहचान को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई जाए।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *