(पटना,बिहार)28नवंबर,2026
बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के बापू सभागार में ‘DAV United Festival-2026’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्य भर से आए शिक्षकों, विद्यार्थियों और प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शैक्षणिक गतिविधियों का भव्य प्रदर्शन किया गया।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर बिहार के सभी 40 पुलिस जिलों में DAV विद्यालयों की स्थापना पर जोर दिया। इसके लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि DAV संस्थान ने देश में शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। बिहार में भी इसके विस्तार से बच्चों को अनुशासन, संस्कार और आधुनिक शिक्षा का बेहतर संगम मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के बच्चों को अपने ही प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। अब बिहार के बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। राज्य सरकार स्कूलों में बुनियादी ढांचा, शिक्षकों की नियुक्ति और डिजिटल शिक्षा को लगातार मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है- शिक्षित बिहार, समृद्ध बिहार, विकसित बिहार! शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे बिहार को फिर से ज्ञान और समृद्धि की ऊंचाई पर ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।(साभार सोशल मीडिया)
