उत्तर प्रदेश में सितंबर से शुरू होगी 21 वीं पशुगणना

UP / Uttarakhand

(लखनऊ)17जुलाई,2024.

प० दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (SIRD) बक्शी का तालाब, लखनऊ में 21 वीं पशुगणना की तैयारी अंतर्गत देश के तीन राज्यों यथा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ मध्य प्रदेश एवं उत्तराखंड के राज्य / जनपदीय नोडल ऑफिसर्स को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रदान कर मास्टर्स ट्रेनर तैयार किया जाने हेतु इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के कुल 175 पशुचिकित्साविदों, संख्याधिकारियों, नोडल अधिकारियों द्वारा भारत सरकार, मत्स्य, पशुपालन मंत्रालय के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री, मा० धर्मपाल सिंह जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि पशुगणना के उपरान्त प्राप्त आकडों के विश्लेषण एवं तार्किक उपयोग से भविष्य की योजनाओं विभागीय नीतियों को बनाने एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में एवं पशुपालकों के हित में नई योजनाओ तथा पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार सृजन का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरे देश का सर्वाधिक पशुधन है। 2019 की पशु गणना के अनुसार प्रदेश में 190.20 लाख गोवंश, 330.17 लाख महिषवंश, 9.85 लाख भेड़, 144.80 लाख बकरी एवं 4.09 लाख सूकर है। देश मे प्रत्येक 5 वर्ष के उपरान्त पशुगणना किये जाने है। वर्तमान में 21वीं पशुगणना की तैयारी चल रही है।(साभारPIB)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *