ओडिशा और मुंबई के पंडालों में विराजेंगी काशी में बनी मां दुर्गा की प्रतिमाएं

Uttar Pradesh

(वाराणसी)29सितंबर,2024.

काशी के मूर्तिकारों की कला के मुरीद देशभर में है। यही वजह है कि पहली बार ओडिशा और मुंबई के लिए भी यहां मां दुर्गा की प्रतिमाएं बन रही हैं। काशी में बनीं मां दुर्गा ओडिशा और मुंबई के पंडालों में पहली बार विराजेंगी। इन मूर्तियों को खास तौर पर ओडिशी, बंगला चाल और आधुनिक रूप दिए जा रहे हैं। मूर्तिकारों को पूर्वांचल के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर आदि शहरों से भी मूर्ति बनाने के ऑर्डर मिले हैं। काशी के मूर्तिकार मूर्तियों को आकार देने में लगे हैं।

बनारस को मिनी बंगाल का दर्जा यूं ही नहीं दिया गया है। पश्चिम बंगाल के बाद काशी में ही दुर्गा पूजा महोत्सव की भव्यता देखते बनती है। यहां तीन माह पहले से ही मूर्तियां बननी शुरू हो गई हैं। बनारस के मूर्तिकार अभिजीत विश्वास के पास पूर्वांचल के अलावा ओडिशा और मुंबई से भी मूर्ति बनाने के ऑर्डर मिले हैं। अभिजीत ने बताया कि इस साल पहली बार ओडिशा और मुंबई से मूर्तियों के ऑर्डर मिले हैं। ओडिशा की 12 फीट ऊंची मूर्ति ओडिशी थीम पर और मुंबई की 16 फीट ऊंची प्रतिमा बंगला चाल पर बन रही हैं। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर के लिए कई मूर्तियां बनाई जा रही हैं। बताया कि जल्द ही जबलपुर और लखनऊ जाकर वहां पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनानी हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *