सीएम योगी बोले-2014 के पहले पहचान का संकट था अब देश अपनी पहचान बना रहा है

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)07अप्रैल,2025.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया में देश के सामने पहचान का संकट था, विश्वास का संकट था पर अब हमारा देश अपनी पहचान बना रहा है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण संभव हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले देश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया था। दुनिया, देश-प्रदेश के अंदर विश्वास का संकट,दुनिया के अंदर पहचान का संकट और यह लगातार जो अस्थिरता का दौर चलता है इसका खामियाजा देश के अर्थव्यवस्था को झेलना पड़ता है…पहले अर्थव्यवस्था बहुत कमजोर था जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है…लेकिन आज ऐसा नहीं है। दुनिया के सामने भारत अपनी पहचान बना रहा है।
मुख्यमंत्री योगी एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को संबोधित कर रहे थे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *