लाखों दियों से जगमगाया सरयू घाट मना प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव

Uttar Pradesh

(अयोध्या UP) 07अप्रैल,2025.

रामनवमी के अवसर पर रविवार को अयोध्या में अलग ही छटा नजर आई। रामभक्तों ने सुबह ही सरयू में स्नान कर रामलला के दर्शन किए। वहीं, राम मंदिर में विराजमान रामलला का सूर्य की किरणों से भव्य अभिषेक किया गया जिसके गवाह दुनिया भर में फैले लाखों करोड़ों रामभक्त बने।

वहीं, शाम को सरयू नदी के चौधरी चरण सिंह घाट पर दो लाख 51 हजार दिये जलाए गए। दियों की रोशनी में पूरा सरयू घाट जगमगा गया।

सरयू घाट पर दीपोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग की ओर से किया गया था जिसमें 15 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।बच्चों ने वालंटियर्स के रूप में भाग लिया।
घाटों पर दीप प्रज्जवलन ने दीवाली पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव का आभास करवाया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *