(लखनऊ)01अक्टूबर,2024.
उत्तर प्रदेश में करीब 95 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा कर दी है। पूरे प्रदेश में 39077 कर्मचारियों ऐसे हैं जिन्होंने अभी अपनी संपत्ति की घोषणा नहीं की है।
उत्तर प्रदेश में मानव संपदा पोर्टल पर 95 फीसदी राज्य कर्मियों ने अपनी संपत्ति का खुलासा कर दिया। इसमें पुलिस, लोक निर्माण और कृषि विभाग के कर्मचारी आगे रहे। इन विभागों के 99 फीसदी कर्मचारियों ने अपना ब्योरा दे दिया है। शासन के अधिकारियों का कहना है कि मंगलवार की देर रात तक यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। फाइनल आंकड़े कुछ दिन में पता चल पाएंगे।
उत्तर प्रदेश शासन ने राज्य कर्मचारियों को 30 सितंबर तक संपत्ति का ब्योरा देने का अंतिम मौका दिया था। इस तिथि तक ब्योरा न देने वाले कर्मचारियों का सितंबर माह का वेतन भी रोकने का आदेश दिया गया है। प्रदेश में कुल 827583 राज्य कर्मी हैं। इनमें से 788506 कर्मियों ने सोमवार की शाम छह बजे तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति बता दी। इस तरह से 39077 कर्मचारी अभी भी शेष हैं(साभार एजेंसी)