आज से खत्म हो जाएगी उमस भरी गर्मी,चलने लगेंगी पछुआ हवाएं

Uttar Pradesh

(लखनऊ)02अक्टूबर,2024.

उत्तर प्रदेश में बारिश करीब-करीब विदा हो गई है। बारिश खत्म होने के बाद बीते दो दिनों से उमस हो रही है। अब यह गर्मी खत्म होने जा रही है। मौसम विभाग ने इसके लिए पूर्वानुमान जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बीते दिनों की बारिश से सुहाना हुआ मौसम एक बार फिर अपने तीखे तेवरों से परेशान कर रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल दो अक्तूबर तक तीखी गर्मी परेशान करेगी। तीन अक्तूबर को जिस सिस्टम के सक्रिय होने के आसार हैं, यदि वो समय पर सक्रिय हुआ है तो पछुआ चलने से गर्मी से राहत मिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार को भी मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश की पूर्वी तराई बेल्ट में बृहस्पतिवार को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी भाग के तराई इलाकों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। हालांकि बृहस्पतिवार को पछुआ चलने से पूरे प्रदेश में गर्मी से राहत मिलेगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *