वाराणसी से गोरखपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर,15 फरवरी से प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

Uttar Pradesh

(वाराणसी UP)08फरवरी,2025.

वाराणसी से गोरखपुर जंक्शन के बीच गोरखपुर कैंट, कुसम्ही सहित अन्य जगहों पर रेलवे का तीसरा ट्रैक बिछाए जाने की वजह से दो चरण में 15 फरवरी से 8 मार्च तक रेल संचालन का काम प्रभावित रहेगा।

इसमें गोरखपुर से वाराणसी होते हुए कानपुर अनवरगंज जाने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस 01 मार्च से 08 मार्च तक और कानपुर से चलकर वाराणसी होते हुए गोरखपुर जाने वाली 15003 चौरीचौरा एक्सप्रेस 2 मार्च से 9 मार्च तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 15018 गोरखपुर से वाराणसी होते हुए लोकमान्य तिलक को जाने वाली काशी एक्सप्रेस 2 से 8 मार्च और 15017 लोकमान्य तिलक से चलकर वाराणसी होते हुए गोरखपुर जाने वाली गाड़ी 3 मार्च से 9 मार्च तक निरस्त रहेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *