687 मदरसों की जांच शुरू,30 अप्रैल से पहले शासन को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Uttar Pradesh

(सहारनपुर UP)16अप्रैल,2025.

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मदरसों की जांच शुरू होने जा रही है. जिले में पंजीकृत मदरसों की जांच मंगलवार से शुरू हो रही है. इसके लिए जांच अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं. जांच अधिकारी निर्धारित आठ बिंदुओं पर मदरसों की जांच करेंगे. मानकों पर खरे न उतरने वाले मदरसों की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी. 30 अप्रैल से पहले मदरसों की जांच पूरी करने निर्देश दिए गए हैं.

बता दें, जिले में 687 मदरसे सरकारी पोर्टल पर पंजीकृत हैं. अल्पसंख्यक विभाग ने ब्लॉकवार मदरसों की सूची तैयार कर ली है. इन मदरसों की जांच की जिम्मेदारी 69 जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है. जिन मदरसों की जांच होगी, उनमें नगर निगम सहारनपुर क्षेत्र के 128, नगर पालिका परिषद देवबंद क्षेत्र के 128 मदरसे शामिल हैं. इसी तरह बलियाखेड़ी ब्लॉक के 46, गंगोह के 47, मुजफ्फराबाद ब्लॉक के 81 मदरसों की जांच होगी.

इसके अलावा नानौता, रामपुर मनिहारान, नकुड़, बेहट आदि क्षेत्रों में स्थित मदरसों की जांच की जाएगी. मदरसे की मान्यता की स्थिति, सोसायटी रजिस्ट्रेशन या नवीनीकरण की स्थिति की जांच आठ बिंदुओं पर की जाएगी. इसमें पंजीकृत छात्र संख्या, निरीक्षण के समय उपस्थिति, यू-डायस नंबर, पैन नंबर, अपार आईडी अपडेट आदि बिंदु शामिल किए गए हैं. जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम ने बताया कि मदरसों का निरीक्षण शुरू होगा(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *