( लखनऊ,UP )02जुलाई,2025.
लखनऊ जनपद के गोमतीनगर कॉलोनी का सर्किल रेट सबसे अधिक प्रस्तावित है। दूसरे स्थान पर महानगर और तीसरे पर इंदिरानगर है। कुल 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट जारी किए गए हैं। इनमें 25 फीसदी तक का इजाफा किया गया है।
गोमतीनगर की प्रस्तावित न्यूनतम दर 33 हजार व अधिकतम 77 हजार है। महानगर की प्रस्तावित दर 41 से 65 हजार व इंदिरानगर की 35 से 62 हजार तय की गई है। प्रस्तावित दरें प्रति वर्ग मीटर में हैं। इसी तरह से अन्य कॉलोनियों के भी सर्किल रेट में बड़ा बदलाव किया गया है। दरअसल, अधिकतर बिल्डर निजी आवासीय योजनाओं की प्रॉपर्टी अधिक दरों पर बिक्री कर रहे थे, जबकि सर्किल रेट कम था। इसलिए ऐसी योजनाओं में खासी बढ़ोतरी की गई है।
जिसके रेट थे 18 हजार, अब 50 हजार तक किया:
शहर के प्रमुख बड़े प्रोजेक्ट जैसे अंसल, एमार का सर्किल रेट महज 18 हजार था। अब इसमें बढ़ोतरी कर 50 हजार तक किया गया है। कारण, इन प्रोजेक्ट में महंगी दरों पर जमीनों व फ्लैटों की बिक्री की जा रही है। अन्य कॉलोनियों व प्रोजेक्ट में भी इसी तरह रेट बढ़ाए गए हैं।
इन कॉलोनियों का रेट सबसे कम:
26 प्रमुख कॉलोनियों में से दो का रेट सबसे कम है। इसमें अनंतनगर योजना की प्रस्तावित दर 15 से 18 हजार है। वहीं, संतुष्टि एंक्लेव की प्रस्तातिव दर 7 से 10 हजार रुपये है।
प्रमुख कॉलोनी प्रस्तावित दरें: (न्यूनतम-अधिकतम)
अंसल 35000-50000
महानगर 41000-65000
इंदिरानगर 35000-62000
गोमतीनगर 33000-77000
वृंदावन 28000-50000
एमार 35000-50000
ओमेक्स मेट्रो सिटी 20000-26000
एल्डिको शौर्य 20000-26000
कांति निकेतन हरिहरिपुर 20000-26000
एक्सला रिजार्टिको 22000-28000
एल्डिको इंटीरिया 22000-28000
अमरावती 25000-37000
पिंटल 25000-37000
ओमेगा एंक्लेव 20000-30000
विकास कालोनी 20000-30000
सिग्नेचर पार्क 20000-30000
पार्थ रिपब्लिक 20000-30000
अनंतनगर योजना 15000-18000
संतुष्टि एंक्लेव 7000-10000
शालीमार वनवर्ल्ड 50000
ओरो सिटी मड़ियांव 20500-28000
रोहित हाइट्स 20500-28000
सहारा एस्टेट 20500-28000
सहारा ग्रेस 20500-28000
जानकीपुरम योजना 35500-54000
बसंतकुंज योजना 20000-35500
(नोट : सभी सर्किल रेट रुपये में प्रति वर्ग मीटर की दर से।)(साभार एजेंसी)