विधायक,सांसद ले रहे पेंशन और कर्मियों को मिल रही टेंशन

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)26अक्टूबर,2025.

उत्तर प्रदेश के 22 लाख राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन को लागू न किए जाने से बहुत खफा है। यह कर्मचारी पुरानी पेंशन को लागू कराने के लिए नए साल में 20 जनवरी को सड़कों पर उतरेंगे। रविवार को यह एलान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में किया।

गोमतीनगर स्थित एक होटल में आयोजित चर्चा में अध्यक्ष ने कहा कि शासन और कर्मचारियों के बीच एक साल से संवाद पूरी तरह से ठप है। सरकार प्रजातंत्र को दबाने का काम कर रही है। पुरानी पेंशन का मुद्दा 15 सालों से उलझाए हुए हैं। जबकि विधायक और संसद पेंशन ले रहे और राज्य कर्मियों के खाते में टेंशन है। उन्होंने कहा कि सरकार की पेंशन देने की मंशा ही नहीं है। उन्होंने तमाम विभाग के कर्मचारी नेताओं की उपस्थित में कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू नहीं किया तो नए साल में बड़े आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने नेताओं से आह्वान किया, कि वह इस आंदोलन की तैयारी शुरू कर दें। प्रदेश के 22 लाख कर्मियों में 12 लाख राज्य कर्मी एवं 10 लाख निगमों-संस्थानों में तैनात है।

निम्न समस्याओं पर भी विचार किया गया :

कर्मियों को कैशलेस इलाज का सही तरीके से लाभ नहीं।

विभागों में वर्तमान में 80 फीसदी संविदा कार्मिक तैनात।

आउटसोर्स को न्यूनतम 20 हजार देने का वादा पूरा नहीं।

2.29 लाख आशा बहू का मानदेय चार माह से बकाया।

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Like

Love

Ha Ha!

Bahut Badia

Angry

Disagreee

Boring

oh no

Dislike

shabaash

folded hands

sad
विज्ञापन

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
हां नहीं
ये भी पढ़ें…
VIDEO: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा
VIDEO: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा
lucknow
Chandigarh News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए तरनतारन में फ्लैग मार्च करेंगे कर्मचारी
chandigarh
Municipal Corporation employees started a relay hunger strike to press for their demands.
Lucknow News: मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
lucknow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *