बृहस्पति कुंड का लोकार्पण और संतों की प्रतिमा का हुआ अनावरण

UP / Uttarakhand

(अयोध्या,UP)08अक्टूबर,2025.

रामनगरी अयोध्या आज फिर एक ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नगर में बने बृहस्पति कुंड का लोकार्पण करने के साथ ही परिसर में बनी दक्षिण भारत के संतों की प्रतिमाओं का अनावरण कर दिया।

बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन प्रख्यात संतों की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। जिनका अनावरण केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री ने किया है। बृहस्पति कुंड रामनगरी के 108 पौराणिक स्थलों में से एक है इस कुंड की महत्ता विभिन्न शास्त्रों में बताई गई है।

विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन:
राम मंदिर परिसर के यात्री सुविधा केंद्र में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इसमें अयोध्या की परंपरा, भक्ति और दक्षिण भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिलेगा। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अयोध्या पहुंच गई हैं। इस मौके पर यूपी सरकार के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा:
इसके साथ ही टेढ़ी बाजार चौराहे का नाम बदलकर निषादराज चौराहा कर दिया गया है। यहां निषादराज की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। इसका अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया।

बृहस्पति कुंड अब दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं की आस्था का नया केंद्र बनने जा रहा है। यहां दक्षिण भारत के तीन महान संगीतज्ञों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रतिमाएं दक्षिण भारत की सांस्कृतिक विरासत को समर्पित हैं। उत्तर-दक्षिण भारत के सांस्कृतिक सेतु का प्रतीक मानी जा रही हैं।

बृहस्पति कुंड का लोकार्पण और संतों की प्रतिमा का हुआ अनावरण,सीएम-वित्तमंत्री रहे मौजूद:
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर ऐतिहासिक पल की साक्षी बनी। आज यहां केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टेढ़ी बाजार चौराहे स्थित बृहस्पति कुंड का भव्य लोकार्पण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने दक्षिण भारतीय संतों की प्रतिमाओं का भी अनावरण किया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *