(नई दिल्ली)15नवंबर,2025.
कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) पार्टनरशिप समिट 2025 के 30वें संस्करण का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया। यह समिट CII, DPIIT (Department for Promotion of Industry and Internal Trade), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा आंध्र प्रदेश सरकार के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी के भविष्य की दिशा तय करना है।
“टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रेडःनए भू-आर्थिक क्रम में दिशा-निर्देशन”
यह विषय बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और उसमें भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
इसमें 77 देशों से 2,500+ प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।
उद्घाटन संबोधन की प्रमुख बातें
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि-
भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ी से एक वैश्विक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
आंध्र प्रदेश का निवेश-अनुकूल उपयोगी साबित होगा।
आंध्र प्रदेश की निवेश रणनीति
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने निवेश के लिए 10-सूत्रीय योजना प्रस्तुत की और बताया कि-
पिछले 17 महीनों में USD 20 बिलियन का निवेश आकर्षित किया गया है, जिससे 20 लाख नौकरियाँ पैदा हुई हैं।
अब राज्य का लक्ष्य है:
USD 0.5 ट्रिलियन निवेश।
50 लाख रोजगार।
लंबी अवधि का लक्ष्य: अगले 10 वर्षों में USD 1 ट्रिलियन निवेश(साभार एजेंसी)
