समय से पहले गर्मी की दस्तक,कई जिलों में पारा 30 के पार

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)23फरवरी,2026.

उत्तर प्रदेश में फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है, जबकि दोपहर में धूप चुभने लगी है। सोमवार को प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जिससे दिन भर गर्माहट महसूस हुई।

31.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ आगरा प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। मौसम विभाग का कहना है तापमान में अभी और बढ़ोतरी के संकेत हैं। अगले दो दिनों में अधिकतम पारा करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर बना रह सकता है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। लगातार साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन का तापमान क्रमश: बढ़ेगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *