बरसाना में रंगोत्सव 2026 का आरंभ

UP / Uttarakhand

(मथुरा,UP)24फरवरी,2026.

कार्यक्रम का शुभारंभ गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने दीप प्रज्जवलन कर किया। उन्होंने कहा कि बरसाना की होली ब्रज की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, जिसे देखने के लिए देश विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई हैं।

श्री राधा बिहारी इंटर कॉलेज का मैदान रंगोत्सव की तैयारियों का केंद्र बना नजर आया, जहां दीप प्रज्जवलन के साथ ही होली आयोजन की औपचारिक शुरुआत का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र, मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप, पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *