(लखनऊ,UP)11अप्रैल ,2026.
प्रधानमंत्री आपदा कोष से वृंदावन में हुए मोटरबोट हादसे में मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है। हादसे में लापता लोगों की तलाश में अभियान जारी है। पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं।
देर रात आगरा के डिविजनल कमिश्नर नागेंद्र प्रताप ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और शवों को उनके घरों पर भेजने से पहले उनका पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। घायलों का इलाज वृंदावन में चल रहा है। बताया जा रहा है कि 5 लोग लापता हैं।
मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हरियाणा और पंजाब से आए तीर्थयात्री यमुना नदी में अचानक आए तूफान के कारण नाव पलटने से डूब गए। 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है और उन्हें मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। 10 शव बरामद हुए हैं, जिनमें 5 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं।। NDRF और SDRF सहित पूरा जिला प्रशासन जमीन पर काम कर रहा है।
दिन में हुआ बड़ा हादसा:
वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। लुधियाना, हिसार, मुक्तसर, जगरांव से आए 30-32 श्रद्धालुओं से भरी एक मोटरबोट केसीघाट और बंशीवट के बीच पांटून पुल से टकराकर पलट गई। हादसे में छह महिलाओं सहित 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि गोताखोरों ने 15 को बचा लिया, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना और पीएसी के गोताखोर बचाव अभियान में जुए गए। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ को बुलाया गया है। देर रात तक पांच से छह श्रद्धालुओं का पता नहीं चल पाया था। उनकी तलाश यमुना में की जा रही है।
दुख जताया:
हादसे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। (साभार एजेंसी )
