खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर,चढ़ेगा पारा

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)11अप्रैल,2026

उत्तर प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म होते ही शुक्रवार से माैसम में बदलाव देखने को मिला। तीखी धूप और तेज रफ्तार पछुआ की वजह से प्रदेश भर में तपिश भरे माैसम की वापसी देखने को मिली। कई जिलों में पछुआ की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक दर्ज की गई। माैसम साफ होने से धूप की तल्खी बढ़ी और प्रदेश भर में दिन के तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़त रिकार्ड की गई।

माैसम विभाग का कहना है कि यूपी में अगले दो सप्ताह तक माैसम शुष्क रहेगा। रूखी पछुआ हवाएं फिलहाल 12 अप्रैल तक चलेंगी। इसके साथ ही अगले एक हफ्ते में प्रदेश भर के औसत तापमान में लगभग 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

शुक्रवार को 36.7 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ उरई सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज दूसरे नंबर पर रहा। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माैसम साफ रहने और तपिश बढ़ने से आने वाले दिनों में दिन और रात दोनों के तापमान में क्रमश: बढोतरी देखने को मिलेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *