तैयार हो गया है भव्य राम मंदिर

UP / Uttarakhand

(अयोध्या,UP)11अप्रैल,2026.

रामनगरी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। इससे पहले राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से मीडिया कर्मियों को राम मंदिर का भ्रमण कराया गया।

इस मौके पर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। मंदिर निर्माण पर अब तक 1800 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। परिसर के सभी मंदिरों में 13 अप्रैल से दर्शन शुरू करने की तैयारी है। उसके लिए ऑनलाइन पास की बुकिंग शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है।

उन्होंने मंदिर परिसर में जितने भी निर्माण हुए हैं, उन सब की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि परकोटा का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पहले चरण में रोजाना 1500 लोगों को उप मंदिरों में दर्शन कराया जाएगा। पहले तीन महीने ट्रायल के रूप में दर्शन कराया जाएगा। उसके बाद और अधिक लोगों को दर्शन करने की योजना पर विमर्श होगा।(साभार एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *