(चंडीगढ़,हरियाणा)12अप्रैल,2026.
हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) सहित अन्य संबंद्ध 102 पदों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा आठ जिलों में होगी। इन सभी आठ जिलों के नामों को अंतिम रूप दिया जाना है। संबंधित पदों के लिए करीब 97 हजार आवेदन आए थे। इस बार परीक्षा के दाैरान पहली बार आधार प्रमाणीकरण के जरिये प्रवेश मिलेगा।
हरियाणा लोक सेवा आयोग 26 अप्रैल को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन करेगा। मुख्य परीक्षा 27 से 29 जून तक यानी तीन दिन तक आयोजित होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलों के नामों को फाइनल कर दिया जाएगा। इसी के बाद प्रवेश पत्र जारी होंगे। परीक्षा की बात करें तो इस दाैरान अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार प्रमाणीकरण के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर इंतजाम होंगे। परीक्षा के लिए साक्षात्कार अगस्त या फिर सितंबर में प्रस्तावित है। परीक्षा की बात करें तो वर्ष 2023 तक परीक्षा का आयोजन हो रहा है। हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष आलोक वर्मा के अनुसार परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी हैं।(साभार एजेंसी)
