मेरठ आएंगे उपराष्ट्रपति

UP / Uttarakhand

(लखनऊ ,UP)19अप्रैल,2026

देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 21 अप्रैल को मेरठ आएंगे। उपराष्ट्रपति के निजी सचिव द्नारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें आइआइएमटी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना है।

कार्यक्रम के मुताबिक उपराष्ट्रपति सुबह 9.30 बजे सराय काले खां स्टेशन से नमो भारत ट्रेन में सवार होकर मेरठ में बेगमपुल स्टेशन तक पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से गंगानगर स्थित आइआइएमटी विश्वविद्यालय जाएंगे। यहां से 12.55 बजे चलकर वापस नमो भारत के बेगमपुल स्टेशन पहुंचेंगे।

उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश शासन से गृह सचिव द्वारा मंडलायुक्त और डीएम व एसएसपी को आदेश भेजा गया है। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि उपराष्ट्रपति के मेरठ तक आने के माध्यम में परिवर्तन की संभावना है। वे हवाई मार्ग से भी यह यात्रा कर सकते हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *