भारतीय थल सेना प्रमुख का अमेरिका दौरा

National

(नई दिल्ली)23अप्रैल,2026

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने यहां आधिकारिक यात्रा पर आए सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की मेजबानी की।

उनका यह दौरा वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह और नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी की अमेरिका यात्रा के बाद हो रहा है। यह भारत और अमेरिका के बीच उच्च-स्तरीय सैन्य आदान-प्रदान की निरंतरता को दर्शाता है।

भारतीय दूतावास ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘इस दौरे से भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद है, जो हमारी व्यापाक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ है और स्वतंत्र, खुले व समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’

जनरल द्विवेदी अपनी यात्रा के दौरान अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इससे पहले जनरल द्विवेदी को अमेरिकी सेना की यूनाइटेड स्टेट्स आर्मी पैसिफिक (यूएसएआरपीएसी) कमान की यात्रा के दौरान हवाई स्थित फोर्ट शाफ्टर में सलामी दी गई।

भारतीय सेना ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि जनरल द्विवेदी ने यूएसएआरपीएसी के कमांडिंग जनरल रोनाल्ड पी क्लार्क और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। सेना प्रमुख ने ओआहू द्वीप का हवाई दौरा किया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *