(जींद,हरियाणा)30मई,2026.
कैप्टन योगेश बैरागी को हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। शनिवार को भाजपा कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज कल्याण बोर्ड जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।
कैप्टन योगेश बैरागी ने प्रदेश सरकार और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करत हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। समाज कल्याण बोर्ड के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया(साभार एजेंसी)
