यानिक सिनर:विंबलडन टेनिस पुरुष एकल विजेता

National

(नई दिल्ली)13जुलाई,2026

इटली के यानिक सिनर ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। शीर्ष वरीयता प्राप्त सिनर ने फाइनल में दूसरे वरीयता प्राप्त जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह सिनर का लगातार दूसरा विंबलडन पुरुष सिंगल्स और पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

महिला डबल्स का खिताब चीन और फ्रासं की जोड़ी गुओ हान्यू और क्रिस्टीना म्लाडेनोविच ने जीता। फाइनल में, 10वीं वरीयता इस जोड़ी ने दूसरे वरीयता प्राप्त कनाडाई-ब्राजील की जोड़ी गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और लुइसा स्टेफानी को 6-3, 7-5 से हराया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *