उप्र में फिर सक्रिय होगा मानसून

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)23जुलाई,2026

यूपी में बारिश ने छोटा सा ब्रेक लिया है। छिटपुट बारिश को छोड़ दें तो आने वाले 26 जुलाई तक किसी भी जिले में भारी बारिश की संभावना नहीं हैं। हालांकि लखनऊ में गुरुवार की शाम को कुछ इलाकों में बारिश हुई। मानसूनी बारिश के फिलहाल कमजोर रहने के बाद 26 जुलाई से फिर से मौसमी बदलाव की आहट है।

मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 जुलाई के बीच प्रदेश में मानसूनी बारिश मद्धिम पड़ेगी। हालांकि इस बीच बुंदलखंड और कुछ दक्षिणी जिलों में छिटपुट बारिश की परिस्थितियां रहेंगी।

बृहस्पतिवार को इटावा में सबसे अधिक 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, सुल्तानपुर, अमेठी और आजमगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं किया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *