प्रज्ञानानंद,प्रथम भारतीय ग्रैंड चेस टूअर चैम्पियन

National

(नई दिल्ली)28अगस्त,2026

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद ने शतरंज की दुनिया में नया इतिहास रच दिया. उन्होंने अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारुआना को रोमांचक फाइनल में 15-13 से हराकर पहली बार Grand Chess Tour Finals का खिताब अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही प्रज्ञानानंद इस प्रतिष्ठित खिताब को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ उन्हें 2 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी मिली।

प्रज्ञानानंद ने उस मुकाबले में शानदार वापसी की, जिसमें दिन की शुरुआत उनके लिए बेहद मुश्किल रही थी. भारतीय ग्रैंडमास्टर एक समय कारुआना से 6 अंक पीछे थे, लेकिन उन्होंने रैपिड के दोनों मुकाबले जीतकर मैच का रुख पूरी तरह पलट दिया और बढ़त हासिल कर ली.

इसके बाद ब्लिट्ज में कारुआना ने वापसी की कोशिश की, लेकिन प्रज्ञानानंद ने दबाव बनाए रखा और अंततः 15-13 के स्कोर से फाइनल अपने नाम कर लिया (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *