रक्खड़ पुन्निया मेला में दिग्गजों का जमावड़ा

Punjab

(चंडीगढ़,पंजाब)28अगस्त,2026

तीन दिवसीय लगने वाले इस मेले के पहले दिन यानी शुक्रवार को पंजाब सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट, अकाली दल नेता और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ-साथ बीजेपी के कई दिग्गजों ने शिरकत की है।

पंजाब के अमृतसर जिले में एक ऐतिहासिक स्थल है, बाबा बकाला साहिब। हर साल रक्षाबंधन वाले दिन यहां रक्खड़ पुन्निया मेले का आयोजन किया जाता है।

रक्खड़ पुन्निया यानी सावन की पूर्णिमा। इस दिन मेले में हिस्सा लेने के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

बता दें कि बाबा बकाला साहिब की यह धरती तीर्थस्थल के साथ-साथ ऐतिहासिक महत्व भी रखती है। इसका इतिहास सिखों के 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादर जी से से जुड़ा हुआ है। धार्मिक इतिहास के अनुसार, श्री गुरु तेग बहादर जी ने यहां एक भोरे के अंदर रहकर लंबे समय तक तपस्या की थी। तपस्या की कुल अविध 26 वर्ष, 9 महीने और 13 दिन थी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *