(नई दिल्ली)30अगस्त,2026
प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा यूरेनियम आपूर्ति समझौते और सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ओली दाराजली डस्टलिक’ के साथ संपन्न हुई। यह समझौता भारत की परमाणु ऊर्जा योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय उज्बेकिस्तान यात्रा कई ऐतिहासिक समझौतों और उपलब्धियों के साथ संपन्न हो गई। यात्रा के दौरान यूरेनियम सप्लाई पर सहमति बन गई है।
उज्बेकिस्तान ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑली दाराजली डस्टलिक’ से नवाजा है। पीएम मोदी को रविवार को उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने अपने देश के सर्वोच्च राज्य सम्मान ओली दाराजली डस्टलिक से सम्मानित किया। यह पीएम मोदी को मिला 36वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।
पीएम मोदी ने रविवार को पुष्टि की कि भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति का समझौता होगा। उम्मीद है कि यह कदम भारत की परमाणु ऊर्जा योजनाओं को दीर्घकालिक रूप से आगे बढ़ाने में सहायक होगा।
इन समझौतों को भी दिया गया अंतिम रूप
हालांकि, वार्ता का दायरा केवल इसी तक सीमित नहीं था। भारत और उज्बेकिस्तान ‘सिस्टर सिटी’ और ‘सिस्टर-स्टेट’ से जुड़े तीन समझौतों को भी अंतिम रूप दे रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट कहना था कि इन्हें सिर्फ कागजी औपचारिकताओं तक सीमित न रखा जाए, बल्कि एक ठोस रोडमैप तैयार किया जाए ताकि इन साझेदारियों के सार्थक परिणाम मिलें।(साभार एजेंसी)
