“260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरियां”-सीएम सैनी

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)31अगस्त,2026

विधानसभा में सरकार का पक्ष रखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप-ए, बी और सी की सरकारी नौकरियां दी गई हैं।

हाल ही में खेल ग्रेडेशन नीति में संशोधन किया गया है। अब हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा। इससे उन्हें सरकारी नौकरियों सहित अन्य अवसरों का भी लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सदन में बयान दिया कि पिछले 12 वर्षों में हमारी सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के साथ खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। आज हमारे खिलाड़ी जो पदक जीत रहे हैं, वे उनकी मेहनत और सरकार की खेल नीति का परिणाम हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ नए चुनकर आए विधायकों को शायद यह मालूम नहीं कि पूर्व की सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए कुछ नहीं किया।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *